Tecno Spark Slim: दुनिया का सबसे पतला 5G कर्व्ड स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Tecno Spark Slim: अपने बजट और मिड-रेंज फोन के लिए मशहूर Tecno अब प्रीमियम सेगमेंट में सबसे पतला फोन लाने की तैयारी में है। Tecno Spark Slim दुनिया का सबसे पतला 5G कर्व्ड स्मार्टफोन बनने के लिए तैयार है। Tecno ने इसकी मोटाई को कम से कम रखते हुए एक स्टाइलिश और भविष्योन्मुखी फोन तैयार किया है। आइए अब इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं:

Tecno Spark Slim: डिज़ाइन

स्पार्क स्लिम की बॉडी बेहद पतली होगी, लगभग iPhone 16 (7.8 मिमी) और Galaxy S25 (7.2 मिमी) से भी पतली। माना जा रहा है कि Tecno ने इसे इस तरह डिज़ाइन किया है कि पतला होने के बावजूद, बैटरी लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Tecno Spark Slim : स्पेसिफिकेशन

  • Tecno ने MWC 2025 में Spark Slim का प्रोटोटाइप पेश किया था, जिसमें 5,200mAh की बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और संभवतः एक बेहतरीन कैमरा सेटअप जैसे फ़ीचर्स थे।
  • Techno ने अब तक बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाए रखी है, लेकिन स्पार्क स्लिम के साथ, वह प्रीमियम सेगमेंट में भी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।
  • Techno ने Spark Slim की लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई है, लेकिन उम्मीद है कि यह सितंबर 2025 तक भारतीय बाज़ार में आ जाएगा।
  • Spark Slim की मुख्य विशेषताओं में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले शामिल है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग प्रदान करता है।
  • हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। फोन अल्ट्रा-थिन डिज़ाइन के साथ आएगा। इसकी मोटाई 5.95mm होगी।
  • फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन को कई कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Tecno Spark Slim : कीमत

बता दें कि इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 80,000 रुपये होगी। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने अभी तक फोन के सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

अगर यह MWC में लॉन्च हुआ फोन ही है, तो यह पेंसिल से भी पतला होगा। फोन के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले समय में इससे जुड़ी अन्य जानकारियां साझा कर सकती है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment