West Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26: पश्चिम मध्य रेलवे ने युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान करते हुए वर्ष 2025-26 के लिए प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत अप्रेंटिस की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार, रेलवे मुख्यालय, विभिन्न विभागों और कार्यशालाओं में कुल 2865 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।
इस भर्ती में भोपाल मंडल के लिए 558 पद, जबलपुर मंडल के लिए 1136 पद, कोटा मंडल के लिए 865 पद, सादिपुका (भोपाल) के लिए 136 पद, कोटा कार्यशाला के लिए 151 पद और जबलपुर मुख्यालय के लिए 19 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर प्रशिक्षु के रूप में चयनित युवाओं को एक निश्चित अवधि के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26: आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त 2025 से शुरू होकर 29 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि तक चलेगी। उम्मीदवारों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है – www.wcr.indianrailways.gov.in → हमारे बारे में → भर्ती → रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ → एक्ट अप्रेंटिस 2025-26 की नियुक्ति।
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26: योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। शैक्षणिक योग्यता के तहत, उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा, संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी अनिवार्य है।
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता आधारित होगी। उम्मीदवारों द्वारा 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार का प्रावधान नहीं है।
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26: जरूरी दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान, उम्मीदवारों को पासपोर्ट आकार का फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं और आईटीआई की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
West Central Railway Apprentice Recruitment 2025-26: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है, लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और दिव्यांग उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।
इस बारे में सटीक और विस्तृत जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना से प्राप्त करें।







