Redmi 15 5G: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi ने भारत में अपनी 11वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में दो नए फोन लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। कंपनी ने अभी तक इन फोन के नाम या पूरी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीज़र से साफ़ है कि इस बार कुछ खास होने वाला है।
Redmi का नया फोन – दमदार बैटरी का वादा
Xiaomi India की वेबसाइट पर एक नया पेज लाइव हुआ है, जिसमें “Power Revolution” टैगलाइन वाला एक टीज़र दिखाया गया है। इसमें कहा गया है कि यह फोन सिर्फ़ 1% बैटरी के साथ भी 7.5 घंटे तक चल सकता है। यह सुनकर कोई भी यूज़र हैरान रह जाएगा।
Redmi ने इस आने वाले फोन की कुछ झलकियाँ भी दिखाई हैं। फोन का साइड प्रोफाइल साफ़ दिखाई दे रहा है – जहाँ बाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है, लेकिन अभी पूरा डिज़ाइन सामने नहीं आया है।
Redmi 15 5G Amazon पर भी लिस्टेड
इस नए Redmi फोन के लिए Amazon India पर एक माइक्रोसाइट भी एक्टिवेट कर दी गई है। इसका मतलब है कि यह फोन Xiaomi की वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें – सीएम मोहन यादव 406 करोड़ रुपये के निवेश से 5 औद्योगिक इकाइयों का करेंगे शिलान्यास!
Redmi 15 5G के कौन से मॉडल लॉन्च हो सकते हैं?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी Redmi 15 5G और Redmi 15C नाम से दो मॉडल लॉन्च कर सकती है। कुछ लीक्स और तकनीकी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि:
Redmi 15 5G बैटरी
- Redmi 15C में 6,000mAh की बैटरी और 50MP का डुअल कैमरा सेटअप होगा।
- Redmi 15 5G में 7,000mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज हो सकती है।
Redmi 15 5G OS
- यह फ़ोन Android 15-आधारित HyperOS 2.0 पर चलेगा और इसमें 33W फ़ास्ट चार्जिंग भी मिलेगी।
Redmi 15 5G डिजाइन
- डिज़ाइन की बात करें तो यह फ़ोन IP64 रेटिंग के साथ आएगा, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
Redmi 15 5G डिस्प्ले
- डिस्प्ले 6.9 इंच की फुल HD+ LCD स्क्रीन हो सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 Hz होगा।
यह भी पढ़ें – दोस्त बनकर जाल बुनते हैं साइबर ठग! बचाव के लिए जानिए ये बातें
Redmi 15 5G को कब लॉन्च किया जाएगा?
हालांकि Redmi ने अभी तक लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीज़र से पता चलता है कि यह फ़ोन बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में आ सकता है।







