पीएम मोदी ने मन की बात में भगत सिंह और लता दीदी को श्रद्धांजलि और महिलाओं की शक्ति का किया जिक्र

By: MPLive Team

On: Sunday, September 28, 2025 12:08 PM

पीएम मोदी ने मन की बात में भगत सिंह और लता दीदी को श्रद्धांजलि और महिलाओं की शक्ति का किया जिक्र
Google News
Follow Us
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 126वां एपिसोड जारी किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों से जुड़ना और उनकी उपलब्धियों को सुनना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने साझा किया कि इस कार्यक्रम के 125 एपिसोड पूरे हो चुके हैं और देशवासियों के विचारों को सुनना हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

भगत सिंह और लता मंगेशकर को किया श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भगत सिंह और लता मंगेशकर की जयंती भी है। उन्होंने शहीद भगत सिंह की निर्भीकता और देशभक्ति की सराहना की। भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। इसके साथ ही पीएम ने लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी और उनके संगीत और भारतीय संस्कृति से गहरे जुड़ाव की बात कही। उन्होंने बताया कि लता दीदी को वीर सावरकर से प्रेरणा मिली और उन्होंने उनके कई गीत गाए।

पीएम मोदी ने मन की बात में भगत सिंह और लता दीदी को श्रद्धांजलि और महिलाओं की शक्ति का किया जिक्र

नौसेना की बहादुरी और महिलाओं की शक्ति

पीएम मोदी ने नवभारत की बेटियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महिलाएं व्यापार, खेल, शिक्षा और विज्ञान के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय नौसेना की दो बहादुर अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा, की साहसिक उपलब्धियों का उल्लेख किया। दोनों ने नौवां सागर परिक्रमा में अद्भुत हिम्मत दिखाई।

छठ महापर्व को यूनेस्को सूची में शामिल करने की पहल

प्रधानमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व का भारत और विश्व में विशेष महत्व है। इस पर्व में सूर्य देव की उपासना होती है और यह दिवाली के बाद आता है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार प्रयास कर रही है कि छठ महापर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया जाए। इससे विश्वभर के लोग भारत की संस्कृति और परंपराओं का अनुभव कर सकेंगे।

स्वदेशी अपनाने और खादी को बढ़ावा

पीएम मोदी ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वदेशी अपनाने की बात कही। उन्होंने खादी की महत्ता और हाल के वर्षों में इसके बढ़ते आकर्षण की चर्चा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि 2 अक्टूबर को खादी का कोई उत्पाद खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal हैशटैग के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि हाथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र में भी परंपरा और नवाचार का संयोजन शानदार परिणाम दे रहा है।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment