अगर आपका Windows 11 कंप्यूटर बार-बार हैंग हो रहा है या बहुत धीरे चल रहा है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। Microsoft ने इस परेशानी का हल ढूंढने के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। यह फीचर कंप्यूटर के परफॉर्मेंस की लाइव जानकारी इकट्ठा करेगा ताकि सिस्टम की कमजोरी की असली वजह सामने आ सके।
ऑटोमैटिक लॉगिंग सिस्टम करेगा लाइव डेटा कलेक्ट
Windows 11 के नए Insider Build में Microsoft ने Automatic Logging System नाम की सुविधा शुरू की है। जैसे ही कोई यूज़र Feedback Hub के ज़रिए सिस्टम के धीमे होने की शिकायत करता है वैसे ही यह सिस्टम उस समय की परफॉर्मेंस का रियल टाइम लॉग रिकॉर्ड कर लेगा। इससे Microsoft को पता चल पाएगा कि कंप्यूटर किस समय और क्यों धीमा हुआ था।

Windows 11 को लेकर परफॉर्मेंस की शिकायतें
Windows 11 को अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था लेकिन तब से लेकर अब तक कई यूज़र्स इसकी परफॉर्मेंस को लेकर शिकायतें कर चुके हैं। नए प्रोसेसर पर गेमिंग परफॉर्मेंस कम होना और Windows 10 के मुकाबले Windows 11 का धीमा अनुभव होना आम बात हो गई थी। अलग-अलग हार्डवेयर पर Windows 11 का बर्ताव भी एक जैसा नहीं रहा।
24H2 अपडेट से मिली राहत अब 25H2 में बड़े बदलाव
2024 में आया 24H2 अपडेट पुराने डिवाइस पर बेहतर प्रदर्शन देने में सफल रहा था। अब 2025 में आने वाला 25H2 अपडेट और भी खास होने वाला है। इसमें सिर्फ यूज़र की समस्या समझने पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा बल्कि ऑपरेटिंग सिस्टम की कोर इंटरफेस को भी ज्यादा responsive बनाने का काम होगा।
ड्राइवर डेवलपर्स पर भी नजर रखेगा Microsoft
अब ड्राइवर बनाने वाली कंपनियों को Static Analysis करनी होगी ताकि कोड में किसी भी गड़बड़ी को पहले ही पकड़ा जा सके। इससे सिस्टम में आने वाली समस्या पहले ही रोकी जा सकेगी। Microsoft का यह कदम यह दिखाता है कि अब वह सिर्फ समस्या सुनने वाला नहीं बल्कि उसे जड़ से खत्म करने वाला बनना चाहता है।







