प्रमोशन के चक्कर मे लेडी अफसर ने कर दिया ये कांड- एफआईआर दर्ज होते ही फरार हो गई नगर निगम की लेडी अफसर

Google News
Follow Us
---Advertisement---

सिंगरौली।। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर निगम की एक लेडी अफसर ने प्रमोशन के चक्कर मे ऐसा कांड जो अब चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सिंगरौली नगर निगम में सब इंजीनियर शिवानी गर्ग पर फर्जी दस्तावेज बनाकर पदोन्नति का फायदा लेने के आरोप में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल सिंगरौली नगर निगम में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ शिवानी गर्ग ने 21 अगस्त 2025 को एक पदोन्नति का आदेश नगर निगम आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल से सहायक यंत्री के पद पर पदोन्नति की गई है।

शिवानी ने यह आदेश नगर निगम में जमा करते हुए कार्यभार दिए जाने की मांग की थी। जिसके बाद नगर निगम आयुक्त को आदेश की सत्यता पर शक हुआ। उन्होंने 12 सितंबर 2025 में भोपाल को नगरीय प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल में इस पत्र की सत्यता की जांच कराई। जांच में यह आदेश फर्जी साबित हो गया। जिसके बाद नगर नियम आयुक्त ने इस मामले में कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज करा दी।

फिलहाल पुलिस ने लेडी सब इंजीनियर शिवानी गर्ग के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. 

बाइट: नगर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली- पुन्नु परस्ते

 

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment