मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों के बड़े तबादले, 18 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने आज पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस तबादला सूची में कुल 18 अधिकारी शामिल हैं जिन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया है।

10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। स्थानांतरित परिवीक्षाधीन अधिकारी वर्तमान में विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। इनकी संख्या 10 है।

8 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला

गृह विभाग ने डीएसपी स्तर के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा है। ये अधिकारी वर्तमान में कहीं एसडीओपी, कहीं नगर पुलिस अधीक्षक, कहीं डीएसपी और कहीं कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment