Satna News: होटल के कमरे में पंखे से लटककर युवक ने की आत्महत्या, जाने पूरा मामला

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Satna Suicide News: मध्य प्रदेश के सतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित होटल सिद्धांत में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर होटल के कमरे में युवक का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि युवक ने सिद्धांत होटल की पहली मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 27 का पर्दा फाड़कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कानपुर निवासी 30 वर्षीय आकाश विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, युवक ने शनिवार को सिद्धांत होटल का कमरा नंबर 27 बुक किया था। रविवार शाम होटल से चेक आउट करने के बाद वह रेलवे स्टेशन गया, लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वह वापस होटल आया और उसी कमरे को बुक किया।

सोमवार दोपहर जब सफाई कर्मचारी कमरे की सफाई करने आया, तो कोई हलचल नहीं दिखी। होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर तुरंत कोलगवां थाने को सूचना दी गई। डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए।

परिवार को सूचना दे दी गई 

खबर मिलते ही कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी मौके पर पहुँचे और पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद होटल परिसर में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment