मुरैना की जमीन उगल रही सोने के सिक्के, पुराना खजाना मिलने का संदेह

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Muraina Breaking News: मध्य प्रदेश के मुरैना ज़िले में ज़मीन की खुदाई के दौरान सोने के सिक्के मिले। सोने के सिक्के मिलने की खबर गाँव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ वहाँ जमा हो गई। वहाँ खुदाई का काम ज़ोरों पर है। लोगों को शक है कि वहाँ कोई पुराना खजाना है।

मंदिर निर्माण के लिए ज़मीन की खुदाई

दरअसल, यह घटना मुरैना ज़िले के पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के सगौरिया गाँव की है। पूर्व सरपंच संतोषी लाल धाकड़ अपने पुराने घर के पास हनुमान मंदिर बनवा रहे हैं। इसके लिए ज़मीन की खुदाई की गई थी। ज़मीन की खुदाई के दौरान सोने-चाँदी जैसी धातुओं के सिक्के निकले। खुदाई के दौरान दो दर्जन से ज़्यादा सिक्के मिले।

पुलिस ने जब्त किए सभी सोने के सिक्के

ज़मीन से सिक्के निकलने पर पहाड़गढ़ इलाके में हंगामा मच गया। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को शक है कि खुदाई के दौरान कोई पुराना खजाना मिला है। सोने के सिक्के मिलने की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँच गई।

खुदाई के दौरान मिले सिक्कों को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। प्रशासन इस बात की जाँच में जुटा है कि ये सिक्के कितने पुराने हैं और किस धातु से बने हैं। फ़िलहाल, पूरे इलाके में सोने के सिक्के मिलने की चर्चा चल रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment