मध्य प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राज्य के 9 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आइए जानते हैं किसे कहां की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, मंदसौर और नरसिंहपुर के एसपी का तबादला कर दिया गया है। ऋषिकेश मीणा को नरसिंहपुर का एसपी और विनोद कुमार मीना को मंदसौर जिले का एसपी बनाया गया है। जितेंद्र सिंह पंवार को भोपाल के डीसीपी ट्रैफिक का प्रभार दिया गया है। मयूर खंडेलवाल को भोपाल जोन-4 का डीसीपी बनाया गया है।
नरसिंहपुर की एसपी रहीं मृगाक्षी डेका को पुलिस मुख्यालय में एआईजी पदस्थ किया गया है। आनंद कलाडगी को इंदौर के डीसीपी जोन 4 और आईपीएस अभिषेक रंजन को सिंगरौली के एडिशनल एसपी का प्रभार दिया गया है।
देखे लिस्ट








