16 साल की नाबालिग लड़की के साथ 5 यूवकों ने किया सामूहिक बलात्कार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के उड़नू की टोरिया मंदिर के पास 5 युवकों द्वारा 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना ने इलाके की महिलाओं में असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।

उड़नू की टोरिया मंदिर के पास घूमने गई

जानकारी के अनुसार, शाम को पीड़िता अपनी दो दोस्तों के साथ उड़नू की टोरिया मंदिर के पास घूमने गई थी। इसी दौरान कुछ युवक वहाँ पहुँच गए और नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया।

पीड़िता के दोस्तों ने भी किया बलात्कार

चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपियों ने पीड़िता के दोस्तों को भी उसके साथ बलात्कार करने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद वे भी इस जघन्य अपराध में शामिल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना का पता चलते ही सिविल लाइंस पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस पर बाकी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दबाव है। ऐसी घटनाएँ समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment