गर्भवती महिला को जेसीबी से नाला पार कर अस्पताल पहुंचाया गया, वीडियो वायरल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। रविवार को धर्मपुर के दुर्गापुर गाँव में एक गर्भवती महिला पुष्पा लोधी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को फ़ोन किया, लेकिन नदी के तेज़ बहाव के कारण एम्बुलेंस गाँव नहीं पहुँच सकी। फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए जेसीबी मँगवाई गई। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

सरपंच ने की पहल

एक तरफ गर्भवती महिला और उसका परिवार, दूसरी तरफ एम्बुलेंस। ऐसे में दुर्गापुर ग्राम पंचायत के सरपंच और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर लोधी को सूचित किया गया। सरपंच ने तुरंत जेसीबी मँगवाई। गर्भवती महिला और उसके परिवार की महिलाओं को जेसीबी की बाल्टी पर बैठकर नदी पार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। फिर उन्हें एम्बुलेंस तक पहुँचाया गया।

नाले का पानी सड़क के ऊपर बह रहा था

बता दें कि पियारी-सिद्धपुर मार्ग पर स्थित दुर्गापुर नाला इतना भर गया था कि पानी पुल के ऊपर से बह रहा था। पुखरा गांव निवासी पुष्पा लोधी पत्नी राम सिंह लोधी को समय पर अस्पताल पहुंचाने में जेसीबी महत्वपूर्ण साबित हुई।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment