दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Road Accident MP: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बिछिया थाना क्षेत्र के औराई गाँव के पास रायपुर से जबलपुर जा रहे एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक घंसौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जब हादसा हुआ तब मोटरसाइकिल सवार ट्रक से आगे जा रहे थे।

दुर्घटनास्थल देखकर लोग दंग रह गए। एक का सिर सड़क पर निकला हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है। इस घटना से इलाके में मातम छा गया है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment