Ujjain में डायल 112 सेवा लागू, 24 घंटे सेवा प्रदान

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Ujjain News: आपात स्थिति में अब 100 की जगह 112 डायल करें। मध्य प्रदेश में इसकी शुरुआत सबसे पहले उज्जैन जिले से हुई है। शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में आयोजित एक भव्य समारोह में 35 आधुनिक पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया गया। ये वाहन अब उज्जैन शहर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे सेवा प्रदान करेंगे।

राज्यसभा सांसद उमेश नाथ जी महाराज उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। परंपरा के अनुसार, उन्होंने नए वाहनों की पूजा की और सेवा का ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उज्जैन के पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे।

मध्य प्रदेश में डायल 112 सेवा लागू

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्य प्रदेश में डायल 112 सेवा लागू की जा रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले उज्जैन से की गई है। यानी डायल 112 की शुरुआत सबसे पहले धार्मिक नगरी उज्जैन में की गई।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment