मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक: सड़क, पुल और जल जीवन मिशन परियोजनाओं को मंजूरी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें सड़क निर्माण, पुल, रेलवे ओवरब्रिज और स्वास्थ्य से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे।

मंत्रिमंडल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत संशोधित परियोजनाओं की बढ़ी हुई लागत राज्य सरकार द्वारा वहन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

इस परियोजना की लागत 80 हज़ार करोड़ रुपये है। इसमें से 20 हज़ार करोड़ रुपये की एक बड़ी पाइप पेयजल परियोजना को मंजूरी दी गई है।

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड रोड

बैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड (एक्सेस कंट्रोल) रोड को चार लेन का बनाने को मंजूरी दी गई। इसमें पेव्ड शोल्डर, दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस रोड और हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के तहत निर्माण कार्य होगा। यह 17 महीनों में पूरा हो जाएगा। यहाँ अतिरिक्त सड़कों का निर्माण किया जा रहा है।

नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग

मंत्रिमंडल ने हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) के अंतर्गत नर्मदापुरम-टिमरनी के बीच 72 किलोमीटर लंबी दो-लेन पक्की सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण और 10,000 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति सहित कुल 972.16 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उज्जैन रेलवे ओवरब्रिज

बैठक में उज्जैन शहर के हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर 4 लेन और 980 मीटर लंबे एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस परियोजना में रैंप निर्माण के साथ-साथ अतिरिक्त 2 लेन का निर्माण भी शामिल होगा। 371 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। भूमि अधिग्रहण सहित कुल 371.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment