करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में पसरा मातम

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Thursday, September 4, 2025 11:32 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Gwalior News: ग्वालियर जिले के एक गाँव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत से गाँव और परिवार में मातम छा गया है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह हादसा पिछोर थाना क्षेत्र के विराट गाँव में हुआ जहाँ करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। 55 वर्षीय पिता गुलाब सिंह बघेल और उनके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह दोनों अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत में लगी मोटर चालू करने जाते समय खेत में 33 केवी का तार पड़ा था, जिसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पिछोर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही जारी है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment