PM मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया कड़ा संदेश

By: MPLive Team

On: Wednesday, September 17, 2025 5:49 PM

PM मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर दिया कड़ा संदेश
Google News
Follow Us
---Advertisement---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश पहुँचे और यहाँ कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने धार में जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आतंकवाद और पाकिस्तान पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में पल रहे आतंक को भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में “ऑपरेशन सिंदूर” का भी उल्लेख किया, जिसके तहत भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकाने ध्वस्त कर दिए थे। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन हमारे वीर जवानों ने पलभर में उन्हें घुटनों पर ला दिया।”

पाकिस्तान को सख्त चेतावनी – नया भारत घर में घुसकर मारता है

पीएम मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि नया भारत अब केवल चेतावनी नहीं देता, बल्कि घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने हाल ही में पकड़े गए एक पाकिस्तानी आतंकी का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया ने देखा कि वह कैसे रो-रोकर अपनी दास्तान सुना रहा था। मोदी ने कहा, “यह नया भारत है, जो धमकियों से डरता नहीं, बल्कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है।” धार की धरती को वीरता और प्रेरणा की भूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि महाराजा भोज की शौर्य गाथा हमें राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के लिए सदैव अडिग रहने की प्रेरणा देती है।

हैदराबाद मुक्ति दिवस का किया उल्लेख

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद मुक्ति दिवस का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर 1948 को सरदार वल्लभभाई पटेल की लौह इच्छाशक्ति का उदाहरण पूरी दुनिया ने देखा था। भारतीय सेना ने उस समय हैदराबाद को आज़ाद कराया और भारत की गरिमा को पुनः स्थापित किया। पीएम मोदी ने कहा कि अब इस दिन को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि देशवासियों को एकता और संघर्ष की उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाई जा सके।

महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों के लिए नई पहल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के चार मज़बूत स्तंभ हैं – महिला शक्ति, युवा शक्ति, गरीब और किसान। सरकार इन चारों को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में धार से एक नया अभियान शुरू किया गया है – हेल्थ, वुमन एम्पावर्ड और फैमिली कैंपेन। इस अभियान के तहत देशभर में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जहाँ सभी जाँच और दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी। पीएम मोदी ने बताया कि यह शिविर विजयादशमी (2 अक्टूबर) से शुरू किए जाएँगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भले ही धार से शुरू हो रहा है, लेकिन इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा।

For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment