सीधी NH-39 सड़क हादसा: बोलेरो-ट्रक टक्कर में तीन की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। बहरी थाना क्षेत्र में बाईपास पर खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार बोलेरो कार के टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ?

पुलिस के अनुसार, बोलेरो जेठुला गाँव निवासी जगदीश जायसवाल के नाम पंजीकृत थी। छह लोग सीधी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो तेज रफ्तार में थी और ट्रक के पिछले हिस्से से सीधी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान प्रिंस जायसवाल (20), अजय जायसवाल (20) और बालकृष्ण प्रजापति (30) के रूप में हुई है। गीता जायसवाल (55) और धमेंद्र जायसवाल (25) तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यहीं कार्यक्रम था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने सीधी का अपना दौरा रद्द कर दिया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीधी जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

तीनों घायलों को उपचार के लिए रीवा भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment