निवाड़ी में एंबुलेंस में प्रसव, ड्राइवर ने की परिजनों से पैसे की मांग

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी से स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक घटना सामने आई है। लचर व्यवस्था के चलते एक गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद ड्राइवर ने परिवार से सफाई के पैसे मांगे।

दरअसल, केशरीगंज गाँव निवासी कल्लू केवट शनिवार देर रात अपनी बहू के प्रसव के लिए 108 एम्बुलेंस से पृथ्वीपुर स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान महिला को एम्बुलेंस में ही बीच रास्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

एम्बुलेंस चालक ने सफाई के नाम पर पैसे मांगे

महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद, एम्बुलेंस चालक ने महिला के परिवार से सफाई के नाम पर पैसे मांगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment