मजदूरों से भरा पिकअप पलटा; तीन मजदूरों की मौत, 18 से अधिक घायल

शिवपुरी में भयानक सड़क हादसा, वाराणसी से लौट रहे संगीत समूह की गाड़ी ट्रक से टकराई, 4 की मौत
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Dhar Road Accident: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। मजदूरों से भरा एक पिकअप ट्रक पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों और महिलाओं समेत 18 से ज़्यादा मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह हादसा उमरबन थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात सोयाबीन की कटाई के बाद मजदूर घर लौट रहे थे। उकला के पास मोहनपुरा पुलिया के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। पिकअप ट्रक अचानक पलट गया। इसमें जामला और लतामली निवासी 85 मजदूर सवार थे।

हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जामला निवासी एक मजदूर और जामला निवासी गोविंदा (38) पुत्र नारन की उमरबन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। तीसरे मजदूर की पहचान की जा रही है। 18 से ज़्यादा मजदूर घायल हो गए।

इस दुखद घटना से हड़कंप मच गया। सभी घायलों को निजी वाहनों और 108 एम्बुलेंस की मदद से उमरबन अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायलों को धार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर बाज बहादुर सिंह के अनुसार, तीन लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment