विदिशा कुरवाई में सीएम मोहन यादव की सौगात: 258 करोड़ से विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

By: देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

On: Saturday, September 27, 2025 9:09 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विदिशा के कुरवाई पहुँचे। उन्होंने जाजपोन पुनर्वास कॉलोनी और हिनौता सिंचाई परियोजना के अंतर्गत विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कुरवाई और विदिशा जिले के विकास के लिए 258 करोड़ रुपये की सौगात की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने 92.70 करोड़ रुपये की 46 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और 165 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें 7.36 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण हिनौता बांध परियोजना भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित केन-बेतवा लिंक परियोजना के मॉडल का भी अवलोकन किया।

ये भी पढ़ें – MP CM Mohan Yadav ने 2,100 युवाओं को मुफ्त हेलमेट बांटे, सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, क्या आपने हेलमेट पहना?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों के कल्याण सहित समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन स्तर में सुधार और किसानों के कल्याण के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आज के बदलते दौर में दुनिया भारत और उसकी ताकत को देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की महत्वपूर्ण घोषणाएँ

  • कुरवाई नगर पालिका के विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएँगे।
  • पठारी में एक महाविद्यालय खोला जाएगा।
  • कुरवाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में उन्नत किया जाएगा।
  • रिफाइनरी के अलावा अन्य उत्पादों के लिए एक औद्योगिक क्षेत्र बनाया जाएगा।
  • कुरवाई, लटेरी और नटेरन में 50 बिस्तरों वाले नए छात्रावास खोले जाएँगे।
  • कुरवाई और विदिशा में 10 करोड़ रुपये की लागत से जनपद पंचायत भवन बनाए जाएँगे।
  • सिरोंज और अन्य स्थानों पर 6 करोड़ रुपये की लागत से हाई स्कूल भवन बनाए जाएँगे।
  • लटेरी और ग्यारसपुर में 87 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल और क्रिटिकल केयर अस्पताल खोला जाएगा।
  • कुरवाई में बेतवा नदी पर एक घाट का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  • उदयपुर श्री गणेश मंदिर से कुल्हाड़ तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
  • उदयपुर में नीलकंठेश्वर कॉरिडोर के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्य पूरे किए जाएँगे।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “विदिशा कुरवाई में सीएम मोहन यादव की सौगात: 258 करोड़ से विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास”

Leave a Comment