युवती की घर में गोली लगने से मौत, परिजनों ने रात के अंधेरे में शव नदी में फेंका

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Morena Crime News: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक युवती की घर में गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। उसकी मौत के बाद, उसके परिजनों ने रात के अंधेरे में उसका शव क्वारी नदी में फेंक दिया। घटना के चार दिन बाद, एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और युवती के शव की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें – तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बेटे की मौत, मां-बेटी गंभीर घायल

घटना के चार दिन बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली

यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिवनगर में हुई, जहाँ दिव्या सिकरवार की गोली लगने से मौत हो गई। गोली का स्रोत और गोली किसने चलाई, यह अभी भी अज्ञात है। घटना के चार दिन बाद, पुलिस को घटना की जानकारी मिली। परिजनों ने मामले की जानकारी परिजनों से ली। पिता ने बताया कि युवती की मौत गोली लगने से हुई है।

एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश कर रही

मृत्यु के बाद शव को नदी में फेंके जाने की बात मामले को और संदिग्ध बनाती है। परिजनों ने बिना किसी को बताए शव को नदी में फेंक दिया।

ये भी पढ़ें – रीवा में रिश्ते का कत्ल: देवर ने पैसों के लिए भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी पकड़ा

सवाल यह है कि उन्होंने अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया। गोली पीड़िता को कैसे लगी, यह सवाल भी अहम है। गोली गलती से चली या जानबूझकर, इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें कुंवारी नदी में युवती के शव की तलाश कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। सिविल लाइंस थाना पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “युवती की घर में गोली लगने से मौत, परिजनों ने रात के अंधेरे में शव नदी में फेंका”

Leave a Comment