MP Police Constable Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा 30 अक्टूबर से

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 6 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार की सुविधा 8 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) ने पुलिस विभाग में 7,500 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर, 2025 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2025 थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें – EPFO ने आधार-UAN लिंक और डिटेल्स अपडेट प्रक्रिया को किया आसान, जानें नए नियम

परीक्षा 30 अक्टूबर से शुरू होगी

  • पुलिस भर्ती परीक्षा 30 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी।
  • यह परीक्षा राज्य के 11 शहरों: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, रतलाम, नीमच, खंडवा, सागर, सतना और सीधी में आयोजित की जाएगी।
  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
  • पहली पाली सुबह 7:30 बजे शुरू होगी।
  • रिपोर्टिंग का समय सुबह 8:30 बजे है।
  • परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी।
  • दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी।
  • रिपोर्टिंग का समय दोपहर 1:30 बजे है।
  • परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।

परीक्षा शुल्क

  • सामान्य वर्ग/अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है।
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है,
  • मध्य प्रदेश में रहने वाले दिव्यांगजनों के लिए 200 रुपये
  • विभागीय परीक्षा (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए शुल्क 100 रुपये है।

ये भी पढ़ें – पिता ने ही बेटी को मारी थी गोली, साक्ष्य मिटाने के लिए शव को नदी में फेंका

चयन प्रक्रिया

  • पुलिस भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा।
  • परीक्षा का स्तर हाई स्कूल योग्यता पर आधारित होगा।

वेतन

  • चयनित उम्मीदवारों को पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उनका वेतन ₹19,500-₹62,000 प्रति माह होगा।

ये भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में IAS तबादला लिस्ट 2025: 24 अधिकारियों के पदों में बड़ा बदलाव, सिंगरौली को मिला नया कलेक्टर

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “MP Police Constable Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, परीक्षा 30 अक्टूबर से”

Leave a Comment