Road Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपति और मासूम की मौत

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Bhopal Road Accident: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक भयावह हादसा हुआ। एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। पति-पत्नी और उनके छह साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह परिवार तरावली स्थित माँ हरि सिद्धि देवी मंदिर से तीर्थयात्रा कर लौट रहा था, तभी एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें – 10 साल के बच्चे ने पुलिस लगाया फ़ोन , कहा- ‘मम्मी और बहन ने रस्सी से बांधकर मुझे मारा, वजह सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई

तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा

यह घटना बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहाँ एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति के साथ 6 साल के बेटे की मौत हो गई। यह परिवार उत्तर प्रदेश के जालौन का रहने वाला था और करोंद इलाके में किराए के मकान में रहकर मज़दूरी करता था। परिजनों के पहुँचने के बाद, तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

ये भी पढ़ें – पन्ना में मजदूर को सड़क पर मिला 4.04 कैरेट का हीरा, नवरात्रि पर बदली किस्मत

बाइक की जेब में रखा एक मोबाइल फ़ोन भी फट गया

बताया जा रहा है कि कार चालक बाइक सवार को 50 मीटर तक घसीटता रहा। इसी दौरान बाइक सवार की जेब में रखा मोबाइल फ़ोन फट गया। टक्कर के बाद, चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

ये भी पढ़ें – LPG Cylinder Price October 2025: LPG गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जाने आज के लेटेस्ट रेट

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment