सरकारी स्कूल शिक्षक की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के देवास ज़िले में एक शिक्षक अपने ही स्कूल में अश्लील और शर्मनाक हरकतें करते पकड़ा गया है। बच्चों को पढ़ाने वाले इस शिक्षक ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं। वह स्कूल परिसर में एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाते नज़र आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो देवास ज़िले के झिरी मोहल्ला बिसाली स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है। शिक्षक स्कूल परिसर में एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। किसी ने शिक्षक की अश्लील हरकत कैमरे में कैद कर ली और यह सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि ये वीडियो सितंबर के पहले हफ़्ते में बनाए गए थे और अब वायरल हो रहे हैं। शिक्षक दिवस से लेकर विश्व शिक्षक दिवस तक की यह ‘वीडियो यात्रा’ चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और ज़िला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह पहली घटना नहीं है; शिक्षकों द्वारा की गई ऐसी शर्मनाक हरकतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। समय पर कार्रवाई न होने से ऐसी घटनाएं और बढ़ रही हैं। स्कूलों में नैतिकता और अनुशासन के गिरते स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। देखना यह है कि इस शिक्षक के खिलाफ कब और क्या कार्रवाई होती है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment