इंदौर में चाकू मारकर युवक की हत्या, बर्थडे पार्टी में चली वारदात का लाइव वीडियो वायरल

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Indore Crime News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक हत्या के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

चाकू मारकर हत्या कर दी

दरअसल, हत्या की यह वारदात विजय नगर थाना क्षेत्र के स्कीम चोपन स्थित एक शराब की दुकान के सामने हुई। एक युवक की उसके दोस्त के जन्मदिन पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही

मृतक की पहचान 19 वर्षीय पार्थ दीवान के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार बदमाश पार्थ पर चाकुओं से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment