Satna Accident News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में तेज़ रफ़्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ जैतवारा थाना क्षेत्र के संग्राम टोला निवासी एक छात्र की चार पहिया स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई, जब वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक छात्र का नाम छोटा दोहर है, उम्र 13 साल। छात्र की मौत से गुस्साए परिजनों ने जैतवारा हाटी रोड पर जाम लगा दिया है। जैतवारा थाना प्रभारी अभिषेक पांडे और बिरसिंहपुर तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा मौके पर पहुँचकर परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।







