बच्चा चोर के शक में भीड़ ने इंसानियत को रौंदा, मानसिक बीमार नाबालिग बच्चे को पोल से बांधकर पीटा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Singrauli Breaking News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत के नेहरू बस्ती इलाके में बच्चा चोर के खौफ में भीड़ ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक मानसिक रूप से बीमार नाबालिग बच्चे को लोगों ने सिर्फ शक के आधार पर पोल से बांधा और लाठियों से बुरी तरह पीट डाला। भीड़ ने बच्चे की हालत देखे बिना उसे चोर मान लिया और तालिबानी अंदाज में सजा दे डाली। युवक काफी देर तक रोता-बिलखता रहा, लेकिन किसी ने न मदद की, न सवाल उठाया।

जबरदस्ती कबूल करवा रहे थे कि वह बच्चा चोर है

दरअसल गुरुवार को जिले के जयंत नेहरू बस्ती इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 16 वर्ष के नाबालिग उम्र के बच्चे को कुछ लोग एक पोल से उसके हाथ पांव बांधकर पहले तो लाठियों से जमकर पिटाई कर दिया। फिर बच्चे से यह कबूल करवा रहे थे कि वह बच्चा चोर है। इस घटना को देखकर किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दिया। मौके पर पुलिस पहुँची और मानशिक रूप से बीमार बच्चे को उसका ईलाज कराकर बाल कल्याण समिति को सौप दिया।

साथियों के साथ सिंगरौली में काम की तलाश में आया था युवक

विन्ध्यनगर थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि बिहार के गया जिले से वह अपने 7 साथियों के साथ सिंगरौली में काम की तलाश में आया था। लड़का मानशिक रूप से बीमार लग रहा है। वह अपनी पहचान भी ठीक से नही बता पा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित बच्चे की शिकायत पर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि लोगों के द्वारा दी गई तालिबानी सजा न कानून है, न इंसाफ।

 

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment