पति-पत्नी की हत्या से सनसनी, प्रॉपर्टी विवाद में भाई ने की दोनों की हत्या

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पति-पत्नी की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई है। संपत्ति विवाद में एक भाई ने अपनी भाभी और भाई की हत्या कर दी। भाई और भाभी की धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पति-पत्नी की हत्या की खबर पाकर मौके पर पहुँची पुलिस को पति-पत्नी दोनों के शव खून से लथपथ मिले। पुलिस ने जाँच रिपोर्ट तैयार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

बड़े भाई से संपत्ति विवाद

घटना घामपुर थाना अंतर्गत बल्दिकोरी दफाई इलाके में हुई। आरोपी बबलू चौधरी और उसके बड़े भाई संजय चौधरी के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हत्या की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment