ग्वालियर में चचेरे भाई की घिनौनी हरकत: युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार

Google News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बिगड़े हुए चचेरे भाई की करतूत सामने आई है। आरोप है कि उसने अपनी चचेरी बहन के साथ रेप किया। उसे ब्लैकमेल किया, उसका शारीरिक शोषण किया और उससे पैसे ऐंठे। जब युवती की शादी तय हो गई, तो युवक ने दो बार शादी तोड़ दी, जिससे परेशान युवती को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

भाई ने की चचेरे बहन के साथ रेप

दरअसल, ग्वालियर के इंदरगंज थाना इलाके के रामबाग कॉलोनी पारडी इलाके में रहने वाली 28 साल की युवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मां दूसरों के घरों में काम करके किसी तरह गुज़ारा करती है, जबकि उसके दो भाई भी मज़दूरी करते हैं। छह महीने पहले, जब वह घर पर अकेली थी, तो उसका चचेरा भाई सुनील उसके घर आया और उसके साथ रेप किया। बाद में, उसने उसे बदनाम करने की धमकी दी और उसका शोषण किया।

पीड़िता से पैसे ऐंठेने की कोशिश

आरोपी ने पीड़िता से पैसे ऐंठेने की भी कोशिश की और भाई ने दो बार उसकी सगाई भी तुड़वा दी। पीड़ित लड़की ने अपनी मां को आरोपी चचेरे भाई की हरकतों के बारे में बताया और फिर अपनी मां के साथ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment