सिंगरौली में कातिल भाई! अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई को दे दी मौत की सजा

Google News
Follow Us
---Advertisement---

Singrauli News: एमपी के सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली अंतर्गत खुटार चौकी क्षेत्र में 28 नवंबर की रात हुई संदिग्ध मौत का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। परिवार इसे आत्महत्या बता रहा था। लेकिन पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि संजीत कुमार शाह की मौत सामान्य नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दम घुटने की पुष्टि होने के बाद मामला हत्या की श्रेणी में आ गया। जांच के दौरान परिवार के बयान बदलते रहे। जिससे पुलिस को शक गहरा हुआ। पूछताछ में पता चला कि संजीत की हत्या उसके छोटे भाई कृष्णा प्रसाद शाह ने नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर की थी।

छोटे भाई की पत्नी से था मृतक का अवैध संबंध

पुलिस के मुताबिक मृतक अक्सर मृतक संजीत का आरोपी की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। दोनों को अवैध संबंध बनाते मृतक के भाई ने देख लिया था। जिसके बाद दोनों भाइयों में विवाद भी हुआ था। मृतक शराब पीकर कमाई उड़ाता था। जिसको लेकर अक्सर परिवार में झगड़ा होता था।

28 तारीख की रात को संजीत शराब के नशे में घर आया तो उसके भाई और परिवार के अन्य सदस्यों से उसका विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गला दबाकर हत्या कर दिया।हत्या के बाद परिवार ने मिलकर फांसी का नाटक रचा और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

घटना ने इलाके में सनसनी

सघन पूछताछ में कृष्णा प्रसाद ने पूरा अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि माता, पिता पत्नी और दादा को मामले में शामिल होने के कारण जमानत पर छोड़ा गया है। इस मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

 

देवेन्द्र पाण्डेय "संपादक"

ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली की पावन धरा से निकला. पठन-पाठन से प्यार था लिहाजा पत्रकारिता से बेहतर पेशा कोई और लगा नहीं. अखबार से शुरु हुआ सफर टीवी और डिजिटल मीडिया के माध्यम में जारी है. इस दौरान करीब 14 साल गुजर गए पता ही नहीं चला. Read More
For Feedback - devendra.abpnews@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment