Advertisement

धुरंधर के बाद अब असम CM के साथ काम करेंगे आदित्य धर

Reporter

Editor | Updated: 21 Jul 2026, 03:52 AM IST | 1 min read
Share:

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर अब असम के CM हिमंता बिस्वा शर्मा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी CM ने खुद दी है। हिमंता बिस्वा शर्मा ने बताया कि उन्होंने मशहूर अहोम जनरल लाचित बोरफुकन पर बायोपिक बनाने के लिए आदित्य को अप्रोच किया है। उनके साथ बातचीत पहले से ही चल रही है। हालांकि, इस बारे में अब तक आदित्य की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

CM ने क्या कहा..

एक फेसबुक लाइस सेशन के दौरान CM ने कहा- मैंने प्रोजेक्ट के बारे में आदित्य धर से बातचीत शुरू की थी। फिल्म ‘धुरंधर’ बहुत बड़ी हिट थी। आदित्य धर इसके डायरेक्टर थे और वे अपने दौर के सबसे मशहूर नामों में से एक हैं। मुझे भरोसा है कि वह हमारी कहानी को दुनिया तक पहुंचा देंगे।

ADVERTISEMENT