भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) अपने 18वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस शो की मेजबानी करते नजर आएंगे।
हाल ही में सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर इस अपकमिंग सीजन के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। हालांकि, इस बार करोड़पति बनने की राह उतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि शो के मेकर्स ने इसके फॉर्मेट में एक बड़ा और दिलचस्प बदलाव किया है।