लंबे 10 दिनों के बाद आखिरकार मानसून का ‘अनशन’ टूटा है। रविवार-सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में वर्षा फिर से शुरू हो गई। छतरपुर, टीकमगढ़, सिवनी और दमोह जिलों में तो भारी वर्षा हुई है। छतरपुर के बड़ामलेहरा में सबसे अधिक 90 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। स्थानीय स्तर पर जिस तरह का मौसमी तंत्र बना है उससे इस सप्ताह अच्छी वर्षा की संभावना बन रही है। इससे पहले ठीक वर्षा चार से आठ जुलाई के बीच हुई थी। नौ जुलाई के बाद एकदम से वर्षा की गतिविधियां ठप पड़ गईं।
भोपाल-ग्वालियर समेत 29 जिलों में होगी भारी बारिश,
Reporter
Editor
|
Updated: 21 Jul 2026, 03:13 AM IST
|
1 min read