72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की अनाउंसमेंट शनिवार (18 जुलाई) को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में की गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी विनर्स के नामों का ऐलान किया। इस साल इस बार ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, मलयालम सुपरस्टार ममूटी ने फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए अपने करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड जीता।
बेस्ट एक्टर की विनर लिस्ट में ममूटी के साथ कार्तिक आर्यन का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए यह अवॉर्ड जीता है।