राजधानी में ई-बस सेवा शुरू होने की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए सोमवार को नई इलेक्ट्रिक बसों का पहला ट्रायल रन किया गया, जो सफल रहा। पहले दिन बसों ने बैरागढ़ से कोलार और बैरागढ़ से निशातपुरा कोच फैक्ट्री वाले दो रास्तों को कवर किया। ई-बसों ने ट्रायल रन के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बसों ने 40 किमी के रास्ते को लगभग डेढ़ घंटे में तय किया।