संसद ने गुरुवार को ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ को मंजूरी दे दी। राज्यसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक संसद के दोनों सदनों से पास हो गया। इससे एक दिन पहले लोकसभा ने भी इस विधेयक को मंजूरी दे दी थी।
राज्यसभा में इस विधेयक पर करीब सात घंटे तक चर्चा हुई। चर्चा के अंत में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सरकार की ओर से जवाब दिया। हालांकि, उनके जवाब से पहले INDIA गठबंधन के विपक्षी सांसद विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर गए।




Leave a Reply