Advertisement

7 करोड़ में बनी फिल्म ने कमाए 2700 करोड़, ‘ऑब्सेशन’ बनी हिट

Reporter

Editor | Updated: 21 Jul 2026, 03:38 AM IST | 0 min read
Share:

हॉलीवुड की सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। महज 7 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 2700 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। यानी फिल्म ने अपने बजट से करीब 386 गुना ज्यादा कमाई की है।

इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसके डायरेक्टर करी बार्कर ने इसकी स्क्रिप्ट उस समय लिखी थी, जब वे एक कॉफी शॉप में नौकरी करते थे। ‘ऑब्सेशन’ 15 मई को अमेरिका और 29 मई को भारत में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद फिल्म को दुनियाभर में शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की सफलता की तारीफ फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा भी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT